भारत की बड़ी रक्षा सफलता: ओडिशा के चांदीपुर से स्वदेशी VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण

Date:

भारत की बड़ी रक्षा सफलता: ओडिशा के चांदीपुर से स्वदेशी VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि ओडिशा के चांदीपुर तट से ‘वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम’ (VSHORADS) के तीन सफल उड़ान परीक्षण किए गए। ये परीक्षण ओडिशा तट पर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से अंजाम दिए गए।

VSHORADS एक कंधे पर रखकर दागी जाने वाली अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली है, जिसे खास तौर पर दुश्मन के हेलीकॉप्टर, ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ रहे फाइटर जेट जैसे हवाई खतरों को मार गिराने के लिए विकसित किया गया है। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनी है। इसका विकास रिसर्च सेंटर इमारत ने अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों के सहयोग से किया है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीनों परीक्षण लगातार और पूरी तरह सफल रहे। मिसाइलों ने तेज गति से उड़ रहे नकली दुश्मन विमानों को हवा में ही नष्ट कर दिया। अलग-अलग दूरी, ऊंचाई और गति पर उड़ रहे लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बनाया गया। सैनिकों ने फील्ड कंडीशन में खुद लक्ष्य की पहचान की और मिसाइल दागी। इस दौरान टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम के जरिए अहम डेटा रिकॉर्ड किया गया, जिससे मिसाइल की क्षमता पूरी तरह प्रमाणित हुई।

इस उपलब्धि पर राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय सेना और उद्योगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है और अब इस सिस्टम को जल्द ही भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल किया जा सकता है।

आज के समय में ड्रोन और लो-फ्लाइंग मिसाइलों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में VSHORADS जैसी मिसाइल प्रणाली सीमा पर तैनात सैनिकों को तुरंत और प्रभावी जवाब देने की ताकत देती है। इस सफलता से न केवल भारत की रक्षा क्षमता मजबूत होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ा कदम भी साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related