शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत का महाराष्ट्र सरकार पर हमला, कहा-भाजपा का शासन औरंगजेब से भी बदतर

Date:

मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राउत ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के शासन को औरंगजेब से भी बदतर बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान, बेरोजगार और महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं।

संजय राउत ने कहा कि औरंगजेब को दफनाए 400 साल हो गए हैं। उसे भूल जाइए। क्या महाराष्ट्र में किसान औरंगजेब के कारण आत्महत्या कर रहे हैं? उनका कहना था कि वे आपकी (बीजेपी) वजह से ऐसा कर रहे हैं। राउत ने सवाल किया कि यदि मुगल शासक ने अत्याचार किए, तो यह सरकार क्या कर रही है? संजय राउत का यह बयान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी पर आया, जिसमें उन्होंने कहा था किहर कोई चाहता है कि औरंगजेब की कब्र हटाई जाए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत सुरक्षित कर दिया था। इसलिए इसे कानूनी तरीके से हटाना होगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा के सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर में मौजूद औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी। मुगल शासक औरंगजेब को महाराष्ट्र में मराठों के खिलाफ युद्धों के लिए याद किया जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी को औरंगजेब ने पकड़कर तमाम यातनाएं दीं और फिर उनकी हत्या करवा दी थी।

अबू आजमी के बयान के बाद से चल रहा विवाद

महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के एक बयान के बाद से यह मामला गर्म है। आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था, उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्मृति शेष : जब उमराव जान ने बदल दी थी आशा भोसले की शोख और चंचल आवाज, आज भी दिल चीर देती है-दिल चीज...

-हरीश फतेहचंदानी, न्यूज हेड, एचबीटीवी न्यूज इंदौर। प्रसिद्ध गायिका आशा...