राहुल गांधी का भाजपा पर गंभीर आरोप: महाराष्ट्र चुनाव को बताया ‘मैच फिक्सिंग’, पांच चरणों में बताया धांधली का ब्लूप्रिंट

Date:

राहुल गांधी का भाजपा पर गंभीर आरोप: महाराष्ट्र चुनाव को बताया ‘मैच फिक्सिंग’, पांच चरणों में बताया धांधली का ब्लूप्रिंट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में धांधली और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एक समाचार लेख साझा करते हुए चुनाव को प्रभावित करने की ‘पांच चरणों की साजिश’ का खुलासा किया और इसे “मैच फिक्सिंग” की संज्ञा दी।

राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर बोले- चाहे जो कुछ भी हो, मेरा  फ़र्ज़ वही रहेगा... - BBC News हिंदी

राहुल गांधी ने ‘X’ पर साझा किया यह आरोप:

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा चुनाव कैसे चुराया जाए? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2023 लोकतंत्र में धांधली करने का ब्लूप्रिंट था।”

उन्होंने अपने लेख के साथ चुनाव में धांधली के पांच चरण बताए:

  1. चरण 1: चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में गड़बड़ी करना
  2. चरण 2: फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करना
  3. चरण 3: मतदान प्रतिशत को कृत्रिम रूप से बढ़ाना
  4. चरण 4: फर्जी मतदान को उन इलाकों में केंद्रित करना जहां भाजपा को जिताना है
  5. चरण 5: सबूतों को छिपाना और पारदर्शिता खत्म करना

लोकतंत्र पर खतरे की चेतावनी

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा इस धांधली के ज़रिए चुनाव तो जीत सकती है, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थानों की साख और जनता का विश्वास बुरी तरह टूटता है। उन्होंने चेताया कि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अगली बार बिहार में होगी, और फिर उन राज्यों में जहां भाजपा हार रही होगी।”

बोस्टन में भी उठाया था चुनाव आयोग पर सवाल

अप्रैल 2024 में अमेरिका के बोस्टन में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा। मतदान के आखिरी दो घंटों में 65 लाख वोट पड़ने का दावा भौतिक रूप से असंभव है।”

उन्होंने यह भी बताया कि अगर एक वोट डालने में औसतन 3 मिनट का समय लगता है, तो इतने वोट इतने कम समय में नहीं डाले जा सकते, और न ही आधी रात तक लाइनें लगी थीं।

जनता से की अपील

राहुल गांधी ने कहा कि हर जिम्मेदार भारतीय को इस पर ध्यान देना चाहिए, सबूतों को देखना चाहिए और जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को सचेत रहने की अपील की।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...