महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत पर पीएम मोदी ने दी जनता को बधाई, कहा-धन्यवाद महाराष्ट्र

Date:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को बंपर जीत मिली है। भाजपा ने न केवल पूरे महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि बीएमसी से ठाकरे परिवार का 30 साल पुराना कब्जा भी हटा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखाधन्यवाद महाराष्ट्र!

पीएम मोदी ने लिखा-राज्य के गतिशील लोगों ने एनडीए के जनहित और अच्छे शासन के एजेंडे को आशीर्वाद दिया। विभिन्न नगर निगम चुनावों के परिणाम दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और गहरा हुआ है। हमारा विकास रिकॉर्ड और विज़न लोगों के दिलों को छू गया। महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद। यह वोट प्रगति को गति देने और राज्य की गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए है।

शाह ने कहा-जनकल्याण के कार्यों पर मुहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपाशिवसेना गठबंधन की शानदार जीत पर ट्वीट कर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि देश के हर कोने की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की विकासनीति पर भरोसा रखती है। शाह ने इस ऐतिहासिक सफलता को महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का हार्दिक आभार जताया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और भाजपाशिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को इस बड़ी जीत की बधाई दी।

नड्‌डा ने जनता के भरोसे का परिणाम बताया

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और शिवसेना की शानदार जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की विकास और जनकल्याण योजनाओं पर जनता के भरोसे का परिणाम है। नड्डा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सतम और सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related