देवेंद्र फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वे करते हैं शिवाजी का अपमान
महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले पर राजनीति गरमाई हुई है. विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के मार्च को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर आरोपों की झड़ी लगा दी.देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलन को राजनीतिक आंदोलन बताया उन्होंने कहा . महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस ने कभी भी शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया.

इतना ही नहीं फडणवीस ने बयान में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी शामिल करते हुए कहा, “आप मुझे पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी का लाल किले से दिया गया कोई भी ऐसा भाषण बताइये जिसमें इन्होंने शिवाजी के बारे में बात की हो.
जवाहरलाल नेहरू पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां तक कि नेहरू जी ने अपनी किताब डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया में छत्रपति शिवाजी महाराज का पूरा अपमान किया है. क्या कांग्रेस पार्टी कभी इसकी माफी मांगेगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयान पर भड़के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कहा- गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है भाजपा
- महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को दिया साथ आने का ऑफर, कहा-2029 तक विपक्ष में बैठने की उम्मीद नहीं
- महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया हिंदी भाषा की अनिवार्यता का फैसला, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा, तीन भाषा नीति को लेकर बनाई कमेटी
- देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम


