मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गूंजा इंदौर के भागीरथपुरा का मामला, दूषित पानी की बोतल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज दूसरे दिन मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। आज कांग्रेस विधायकों ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक हाथ में गंदे पानी की बोतलें लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि आज सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मौजूदा वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। यह अनुपूरक बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। इसके साथ ही आज आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। इधर, विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई मौत को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर रहे हैं।

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल के दिए गए अभिभाषण पर आज सदन में चर्चा होगी। सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायकों ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मुद्दे पर हंगामा किया था। हंगामे के कारण राज्यपाल पूरा अभिभाषण पढ़े बिना ही सदन से चले गए थे। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण पढ़ा हुआ माना जाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोलेइंदौर की जनता श्मशान पर जाजाकर परेशान हो रही है और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कुर्सी पर बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related