मध्यप्रदेश भाजपा में अब दाएं-बाएं करनेवालों की नहीं चलने वाली, पहले ही संबोधन में नए प्रदेश अध्यक्ष का साफ संदेश, सीएम यादव ने कहा-हेमंत ऋतु की बात ही अलग

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा को हेमंत खंडेलवाल के रूप में नया मुखिया मिल गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पहले संबोधन में अपना एजेंडा भी क्लियर कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम जनता की भावना के अनुरूप आचरण रखें। जो कार्यकर्ता समर्पित है, उसका सम्मान होगा। जो दाएंबाएं करेगा, उसे दिक्कत आएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अनुशासन है। इतने बड़ेबड़े चुनाव हो जाते हैं और सभी प्रमुख लोग एक ही नामांकन भरते हैं।

पुराने प्रदेश अध्यक्षों को किया याद

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि इसके पहले 27 प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी को मजबूत किया है। बद्रीलाल दवे पहले अध्यक्ष थे। सुंदरलाल पटवा भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने। आज हमारे बीच कई लोग नहीं है, मैं उनको याद करता हूं। कई लोगों ने भाजपा को आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बुलंदियों पर बरकार रखना है, आगे भी ले जाना है।

क्षमता के अनुरूप ही मिलता है पद

खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा किसी भी कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुरूप पद पर बैठाती है। विश्व गुरु आज हम नरेंद्र मोदी जी के कारण हैं। अमित शाह, जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हमें काम करना है। पहले एक मिथक था कि हम पांच साल पूरा नहीं कर पाते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने इस मिथक को तोड़ा है। वो कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए और वो मिथक टूट गया। इस समय सीएम मोहन यादव भी हमारे प्रदेश में रोजगार और उद्योगों को लाने का काम कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को सीधा और साफ संदेश

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने अनुशासन की बात करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सीधा और साफ संदेश दिया कि पार्टी में अनुशासन ही सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन बड़ा होता है। सब मिलकर काम करते हैं। इस वजह से यहां पर सभी का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। साथ ही यह भी कहा कि पार्टी से जो दाएंबाएं होगा उसको परेशानी होगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा-कभी किसी कष्ट नहीं देंगे खंडेलवाल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि मोहन सरकार पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में लगी है और भाजपा को कई अनुभवी नेताओं का सहयोग प्राप्त है। प्रदेश की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने हेमंत खंडेलवाल को सहज, विनम्र और सभी को साथ लेकर चलने वाला नेता बताया, जो कभी किसी को कष्ट नहीं देते।

सीएम यादव ने कहा-हेमंत ऋतु की बात ही अलग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसमें सभी ऋतुओं की तरह विविधता है, लेकिन हेमंत ऋतु की बात ही कुछ और होती हैक्योंकि उसके बाद सारे त्योहार शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति का अर्थ जनता से जुड़ाव है और भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका को मजबूती से निभा रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...