लव जिहाद के आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद बोले मंत्री विश्वास सारंग-ऐसे लोगों के पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए

Date:

भोपाल। भोपाल में हुए लव जिहाद के आरोपी फरहान को पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में पैर में गोली लगी है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ऐसे लोगों के पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए। ये लोग इस धरती पर बोझ हैं। लव जिहाद जैसे कुकृत्य करने वालों को इस प्रदेश और देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि भोपाल में कॉलेज छात्राओं को ड्रग्स, सेक्स, धोखा और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के मामले में लव-जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान को शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हिरासत में पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान झूमाझटकी में उसके पैर में गोली लग गई। मंत्री सारंग इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के पैर पर नहीं, छाती पर गोली मारनी चाहिए। ये लोग इस धरती पर बोझ हैं। लव जिहाद जैसे कुकृत्य करने वालों को इस प्रदेश और देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मंत्री ने ॉकहा कि जो लोग महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करते हैं, मासूम लड़कियों को निशाना बनाते हैं और समाज को नशे के जाल में फंसाते हैं, ऐसे अपराधियों को सरे राह गोली मारकर खत्म कर देना चाहिए। बता दें आरोपी फरहान पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है, जिनमें दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, ड्रग तस्करी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।

कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हर समय कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ रहा है। पाकिस्तान परस्ती की बात करना कांग्रेस नेतृत्व का उनके नेताओं के लिए निर्देश है। देश अब यह बर्दाश्त नहीं करेगा। यह सेना और सैनिकों के मनोबल को तोड़ने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंडे पर काम कर रही है। जब देश सेना के साथ खड़ा है तब ऐसे बयान सेना को हतोत्साहित करती है। कांग्रेस ने जो आपत्तिजनक ट्वीट किया उसे सबसे पहले पाकिस्तान ने रिट्वीट किया। क्या कांग्रेस पाकिस्तान की स्क्रिप्ट पर बयान देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related