बुरहानपुर के जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी निलंबित, काम में लापरवाही बरतने पर संभागायुक्त डॉ.सुदाम खाड़े ने लिया एक्शन

Date:

इंदौर। काम में लापरवाही बरतने पर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बुरहानपुर के जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी को निलंबित कर ‍दिया है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर बुरहानपुर से प्राप्त प्रतिवेदन तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयसीमा में निराकरण नहीं करने पर की गई है।

सोलंकी को लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयसीमा में निराकरण नहीं करने, जन आकांक्षा के प्रकरणों पर कार्रवाई नहीं करने सहित कई प्रकरणों में कार्यप्रणाली में सुधार करने हेतु कारण नोटिस जारी किए गए थे। सोलंकी ने न तो इनका जवाब दिया और न ही कोई सुधार करने की कोशिश की। सोलंकी को पूर्व में भी तत्कालीन कलेक्टर द्वारा कार्यप्रणाली में सुधार हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। इनके द्वारा बार-बार सौंपे गये दायित्वों का ‍‍निर्वहन नहीं करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण इनके विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय बुरहानपुर नियत किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन ‍निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

रॉबर्ट नर्सिंग होम में चल रहे कार्यों की समीक्षा

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में रॉबर्ट नर्सिंग होम की प्रबंध समिति की बैठक संस्थान परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने रॉबर्ट नर्सिंग होम में चल रहे विकास कार्यों को देखा और उसकी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रॉबर्ट नर्सिंग होम में बड़ी संख्या में आमजन उपचार के लिए आते हैं, इसलिये यहां एक प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र की आवश्यकता है, इसे शीघ्र प्रारंभ किया जाये। जन औषधि केन्द्र खुलने से आमजन को दवाईयां, इंजेक्शन, मेडिकल उपकरण आदि में रियायत मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि रॉबर्ट नर्सिंग होम में नर्सिंग कॉलेज भी शुरू किया जाये। हॉस्पीटल की पुरानी बिल्डिंग ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। अत: इसे बरकरार रखी जाये और पास की भूमि पर नई बिल्डिंग बनायी जाये। निर्माण संबंधी सभी कार्य विशेष कार्ययोजना बनाकर किये जाये। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित होना चाहिये।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...