भाजपा विधायक रीती पाठक ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को घेरा, कहा-7 करोड़ रुपए गायब हो गए, आपने पत्र का जवाब तक नहीं दिया

Date:

सीधी। सीधी में भाजपा विधायक रीति पाठक ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को घेरते हुए कई सवाल कर लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के विकास के लिए जारी 7 करोड़ रुपए की राशि गायब हो गई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को 6 से 7 बार पत्र लिखा, लेकिन उपमुख्यमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। राजेंद्र शुक्ल के पास ही स्वास्थ्य विभाग है।

यह मामला रविवार का है। एक निजी अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सीधी गए थे। जब विधायक रीति पाठक के बोलने की बारी आई तो उन्होंने डिप्टी सीएम से कहा कि रीवा से निकलकर सीधी में भी विकास करिए। सबसे बड़ी बात यह है कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी होना चाहिए। अस्पताल के लिए 7 करोड़ की राशि मैंने इक्विपमेंट के लिए दी थी ताकि वहां व्यवस्था सुधार हो सके, लेकिन हमारे स्वास्थ्य विभाग ने उस राशि को जाने कहां गुम कर दिया गया है।

विधायक रीति पाठक ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि हेल्थ डिपार्टमेंट उनके क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है। रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से यहां तक कह दिया कि रीवा से निकलकर सीधी में भी विकास करिए। विधायक रीति पाठक ने कहा कि मैंने यह राशि सबसे पहले विधायक मद से दी थी। इसे लेकर मैं एक साल में 7 बार मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर पत्र लिख चुकी हूं, लेकिन आज तक इस राशि का उपयोग नहीं किया गया है।

जब पाठक के भाषण का वीडियो सामने आया तो उन्होंने कहा कि मैंने जो पत्र लिखे थे, वह इसलिए लिखे थे, ताकि जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का सुधार हो सके। इसलिए मैंने अपनापन समझकर मंच से उन्हें संज्ञान दिलाया था। विंध्य क्षेत्र के नेता हैं, इसलिए सहज समझकर हम उनसे इस प्रकार बात करते हैं। जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए हमने यह पत्र लिखे थे। लगभग 7 से साढ़े 7 करोड़ रुपए हमने दिया था। उसका पता नहीं चल पाया है।

आज सीएम से की मुलाकात

विधायक रीति पाठक ने सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। एक्स पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उनसे सीधी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विषय, युवाओं के लिए रोजगार हेतु लघु उद्योग लगाने के लिए, पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने के लिए और अन्य विषयों पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

त्रिशुर। केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट गया। इस हादसे में  13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। बताया जाता है कि  विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।