दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आ गई थी तकनीकी खराबी, 161 यात्री थे सवार

Date:

नई दिल्ली। इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एअर इंडिया की दिल्लीइंदौर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। लैंडिंग से पहले पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी नजर आई थी, जिसके बाद उसने एटीसी को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 161 यात्री सवार थे।

बताया जाता है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1104) सुबह 6.40 बजे दिल्ली से रवाना होकर 8.15 बजे इंदौर पहुंचती है। लेकिन आज सुबह दिल्ली से 8.28 बजे रवाना हुई। फ्लाइट जब इंदौर पहुंच रही थी तभी इसके बाएं साइड के इंजन में तकनीकी खराबी गई। पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी इंदौर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा करते हुए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। इस पर फ्लाइट को लैंड करने के लिए रनवे के आसपास रेस्क्यू टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सहित सभी संबंधित टीमें तैनात कर दी गईं। पायलट ने सूझबूझ के साथ विमान को 9.51 बजे सुरक्षित लैंड करवाया। विमान फिलहाल रनवे-02 पर खड़ा है और तकनीकी टीम खराबी की जांच कर रही है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट के लैंड होने के बाद इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच कर रही है। सुधार कार्य जारी है।

31 अगस्त को इंदौर की फ्लाइट में लगी थी आग

एयर इंडिया के विमानों में लगातार खराबी की शिकायतें आ रही हैं। 12 जून 2025 को फ्लाइट एआई-171 (अहमदाबाद से लंदन) टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 241 लोगों की मौत हुई। इसी तरह 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली रही फ्लाइट एआई-315 की लैंडिंग के बाद एक्सिलरी पावर यूनिट में आग लग गई। फिर 3 अगस्त 2025 को भुवनेश्वर से दिल्ली की फ्लाइट एआई-500 टेकऑफ से पहले केबिन में गर्मी के कारण रद्द कर दी गई। 31 अगस्त 2025 को दिल्ली से इंदौर की फ्लाइट के इंजन में आग का संकेत मिलने पर दिल्ली वापस लौट गई।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related