गंधवानी जनपद पंचायत का लेखापाल 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया, इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई

Date:

इंदौर। धार जिले के गंधवानी के जनपद पंचायत कार्यालय में कार्यरत लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को इंदौर लोकायुक्त की इकाई ने आज 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। सड़क निर्माण की अंतिम किस्त जारी करने के लिए लेखापाल ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

लोकायुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आवेदक गुलाब सिंह अजनारे वह ग्राम पंचायत बलवारी कला में सरपंच प्रतिनिधि हैं। पंचायत द्वारा 10 लाख रुपए की राशि से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी पहली किस्त ₹300000 ग्राम पंचायत के खाते में जारी की जा चुकी थी। अंतिम किस्त की राशि मूल्यांकन के आधार पर जारी की जानी थी। इसके लिए जनपद पंचायत के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी द्वारा मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजा जाना था। बैरागी ने इसके एवज में सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से ₹50000 की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत अजनारे ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय की। उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया। बातचीत के दौरान मांग पत्र जिला पंचायत कार्यालय भेजने के एवज में ₹50000 में लेनदेन तय हुआ। आज जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। लेखापाल के खिलाफ भ्र. नि. .2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...