पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में हादसा, आज फिर दो श्रद्धालुओं की गई जान, दो दिन में चार मौत फिर भी हेलिकॉप्टर से बरस रहे फूल

Date:

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को फिर एक हादसा हो गया। आज भी दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यहां एक श्रद्धालु की मौत कुबेरेश्वर धाम परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिरने से हुई, जबकि दूसरा श्रद्धालु एक होटल के सामने खड़ेखड़े गिर पड़ा। कल यानी मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

मृतकों की पहचान चतुर सिंह (50 वर्ष), निवासी पंचवेल, गुजरात और ईश्वर सिंह (65 वर्ष), निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। मंगलवार को भी कुबेरेश्वर धाम में दो महिलाओं की मौत हुई थी। इन दोनों महिलाओं की पहचान कर ली गई है। इनमें से जसवंती बेन पति चंदू भाई उम्र 56 वर्ष निवासी ओम नगर राजकोट गुजरात से हैं, दूसरी महिला नाम संगीता गुप्ता पति मनोज गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से हैं। अब तक कुबेरेश्वर धाम में 2 दिनों में 4 मौत हो चुकी है। बुधवार को हरियाणा की सुनीता नाम की एक महिला कावड़ ले जाते समय भोपालइंदौर हाईवे पर गिरने से घायल हो गई। कुबेरेश्वर धाम में मथुरा से आई पूजा सैनी नाम की महिला भी गिरने से जख्मी हो गई। नागपुर की मनीषा भी अचानक धाम में पास बेहोश हो गई। इन्हें अस्पताल लाया गया है।

हेलिकॉप्टर से बरस रहे फूल

सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली ये यात्रा कुबेरेश्वर धाम पहुंची तो यहां हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। यात्रा सीवन नदी के तट से शुरू हुई थी। कांवड़ यात्रा में शामिल होने देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा के कारण मंगलवार देर रात से ही यहां इंदौरभोपाल हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। यात्रा शहर की सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर चली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और...

सिमटती डल झील: रिपोर्ट में उजागर हुआ संकट, घटता जल क्षेत्र बना गंभीर चेतावनी 

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की ताजा  रिपोर्ट...