कारगिल विजय दिवस: राष्ट्र ने वीर सपूतों को किया नमन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Date:

कारगिल विजय दिवस: राष्ट्र ने वीर सपूतों को किया नमन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आज 26 जुलाई को देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की हिमाकत का डटकर मुकाबला करते हुए देश की संप्रभुता और सम्मान की रक्षा की थी।

इस ऐतिहासिक विजय की 26वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

President Draupadi Murmu पंजाब आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 3 दिनों में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के वीर जवानों की असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

Excitement builds among Indian diaspora in Maldives ahead of PM Modi's visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,देश के आत्मसम्मान की रक्षा करने वाले बलिदानी सपूतों का जज्बा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा। कारगिल के वीर सपूत हमेशा हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।”

हमारी सहनशीलता की परीक्षा ली तो करारा जवाब मिलेगा...', रक्षा मंत्री राजनाथ  सिंह की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी - Defence Minister Rajnath Singh's strong  warning to ...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में देश के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...