सलाल डैम के गेट बंद कर सरकार ने रोका चिनाब का बहाव,
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित सलाल डैम के सभी गेटों को बंद कर सरकार ने चिनाब नदी का बहाव पाकिस्तान की ओर रोक दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ATF Price Freeze Scheme: सरकार का बड़ा दांव! 3 साल तक नहीं बदलेगी जेट फ्यूल की कीमत, एयरलाइंस के लिए गेमचेंजर या नया जोखिम?
- लालू-राबड़ी ने लौटाई सरकारी सुरक्षा! बिहार की राजनीति में बड़ा बवाल, क्या शुरू हो गया है नया सियासी संघर्ष?
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: 14 लाख किसानों का 50 हजार तक का फसल लोन माफ
- केरल में कांग्रेस की नई सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
- सोने के आयात पर सरकार का बड़ा शिकंजा, अब बिना शुल्क आने वाले सोने पर रहेगी कड़ी निगरानी

डैम के गेट बंद होने से चिनाब नदी का जलस्तर रियासी क्षेत्र में काफी हद तक घट गया है। वहीं, बगलीहार जलविद्युत परियोजना से पानी का बहाव सामान्य रूप से जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह फैसला पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देने के लिए उठाया गया है।
हालांकि सरकार की ओर से इस फैसले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे एक मजबूत रणनीतिक कदम और पाकिस्तान को चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।



