एक आर्मी अफसर ने स्पाइसजेट कर्मचारियों को पीटा, चार कर्मचारियों को लगी चोट, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी

Date:

श्रीनगर। श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के एक यात्री ने कंपनी के चार कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट की। कर्मचारियों को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई और एक के जबड़े में गंभीर चोट आई है। पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एयरलाइन ने सरकार को पत्र लिखकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एयर लाइन के अनुसार मारपीट करने वाला एक आर्मी अफसर है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर गंभीर हमला किया। लातघूंसों और लाइन लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले स्टैंड से कर्मचारियों पर हमला किया गया। इस हमले में कर्मचारियों की रीढ़ की हड्डी टूट गई और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन उसके बाद भी यात्री उसे लातघूंसों से मारता रहा। बेहोश हुए कर्मचारी की मदद कर रहे एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर जोरदार लात लगने से उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। घायल कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्पाइसजेट के अनुसार यात्री दो केबिन बैगेज ले जा रहा था जिनका कुल वजन 16 किलो था, जो 7 किलो की सीमा से दोगुना से भी ज्यादा था। जब उन्हें विनम्रतापूर्वक अतिरिक्त सामान के बारे में बताया गया और लागू शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा गया, तो यात्री ने इनकार कर दिया और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना ही जबरदस्ती विमान में घुसने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है और एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को नोफ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...