जम्मू के कठुआ में चरमपंथी हमले के बाद अब डोडा में गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले के सैदा सुखल गांव में चरमपंथी गांव में घुसे और फिर उन्होंने हमला कर दिया. यह गांव पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित है.जम्मू पुलिस के मुताबिक़ इस हमले एक आम नागरिक घायल हुआ है और एक संदिग्ध पाकिस्तानी मारा गया है.आतंकवाद रोधी अभियान की निगरानी के लिए कठुआ पहुंचे जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने मीडिया को बताया, “ रात क़रीब 8 बजे सैदा सुखल गांव में दो आतंकवादी जो (सीमा पार से) हाल ही में घुसपैठ करके आए थे, उन्होंने कई घर से पानी मांगा. इससे लोगों को संदेह हुआ ओर लोगों ने अपने दरवाज़े बंद कर लिये, लोग डर गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्टेशन हाउस अधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम गांव पहुंची. एडीजीपी ने बताया, “एक आतंकवादी ने ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की और गोलीबारी में मारा गया जबकि दूसरा आतंकवादी गांव में छिपा हुआ बताया जा रहा है.



