जयशंकर की अमेरिका यात्रा: ट्रंप प्रशासन से सकारात्मक संकेत, अवैध भारतीयों की वापसी और पाकिस्तान पर दो-टूक बयान

Date:

जयशंकर की अमेरिका यात्रा: ट्रंप प्रशासन से सकारात्मक संकेत, अवैध भारतीयों की वापसी और पाकिस्तान पर दो-टूक बयान

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, ने नए अमेरिकी प्रशासन को “आश्वस्त और उत्साहित” बताते हुए कहा कि यह एक सक्रिय और कार्य-केंद्रित टीम है।जयशंकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। साथ ही, उन्होंने क्वाड की बहुपक्षीय बैठक और नए ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया।

External Affairs Minister S Jaishankar six day visit to US first high level  trip ahead Donald trump swearing in ट्रंप की ताजपोशी से पहले US चले FM  जयशंकर, किन-किन से होगी मुलाकात;

अवैध भारतीयों के मुद्दे पर विदेश मंत्री ने कहा, “भारत हमेशा अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों की वैध वापसी के लिए तैयार है।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक ऐसे व्यक्तियों की संख्या निर्धारित नहीं की जा सकी है।

पाकिस्तान के साथ व्यापार पर उन्होंने साफ किया कि 2019 के बाद से इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है। जयशंकर ने कहा, “व्यापार बंद करने का फैसला पाकिस्तान का था, भारत ने कभी ऐसा कदम नहीं उठाया।”विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारतीय प्रतिभा और कौशल को वैश्विक अवसर देने की दिशा में भारत हमेशा आगे रहेगा। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच अच्छे संबंधों का जिक्र करते हुए इसे भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए मजबूत आधार बताया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...