युद्ध के बीच ईरान का बड़ा फैसला, भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

Date:

युद्ध के बीच ईरान का बड़ा फैसला, भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारत के दो तरल प्राकृतिक गैस वाले टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। सूत्रों के अनुसार यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक माना जाता है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण कई जहाज इस संकरे जलमार्ग से गुजर नहीं पा रहे हैं।

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि शत्रुता के बावजूद ईरान ने इस रणनीतिक जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जलडमरूमध्य खुला हुआ है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण जहाजों की आवाजाही आसान नहीं है। उनके अनुसार ईरान कभी भी इस मार्ग को बंद नहीं करना चाहता था और अभी भी कुछ जहाज यहां से गुजर रहे हैं।

उन्होंने दुनिया के नेताओं से अपील की कि वे अमेरिका पर दबाव बनाएं, ताकि यह संघर्ष जल्द समाप्त हो सके और युद्ध के कारण ऊर्जा की कीमतों में हो रही तेज बढ़ोतरी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिसने यह युद्ध शुरू किया है, वही इसे रोक भी सकता है। इस युद्ध के कारण दुनिया भर के लोग प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए सभी देशों के नेताओं को एकजुट होकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव डालना चाहिए, ताकि इस अन्यायपूर्ण युद्ध को तुरंत रोका जा सके।

पश्चिम एशिया में मौजूदा संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इसमें एक ओर अमेरिका और इजराइल हैं, जबकि दूसरी ओर ईरान खड़ा है। ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमलों में मौत के बाद यह संघर्ष और तेज हो गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...