नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी रविवार को भारतीय सेना ने बताई। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस बीफ्रिंग के दौरान इस ऑपरेशन को लेकर कई जानकारियां दी। इसमें बताया गया गया कि भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले व देश में हुए अन्य हमलों का भी बदला लिया। प्रेस ब्रीफिंग में नौसेना के वाईस एडमिरल एएन प्रमोद और वायु सेना से एयर मार्शल एके भारती शामिल हुए।
लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई एयर स्ट्राइक में 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे बड़े आतंकवादी शामिल थे। इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकी आईसी-814 प्लेन के अपहरण और पुलवामा विस्फोट में भी शामिल थे। अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे आतंकियों को पैदा करने वाले लश्कर–ए–तैयबा के मुरीदके को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, भारत की कूटनीतिक कोशिशों पर उठाए सवाल
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को नई रफ्तार: INDO-PACOM कमांडर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जमकर सराहना
- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए अपने बयान पर कायम हैं शशि थरूर, कांग्रेस आलाकमान की नाराजगी की खबरों के बीच कहा-पार्टी का रुख कभी नहीं छोड़ा
- इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया 2025 की उपलब्धियों का किया जिक्र, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर राम मंदिर तक की चर्चा
- INDORE·ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में बने पटाखों के साथ सजा रीजनल पार्क पटाखा बाजार…
पाकिस्तान के करीब 40 सैनिक मारे गए
घई ने बताया कि पहली रात जब पाकिस्तान ने एक के बाद एक ड्रोन भेजे तो भारत के एयर डिफेंस ने उनमें से सभी को रोक लिया और एक जवाबी हमला भी किया। इसमें पाकिस्तान के लाहौर में मौजूद एक रडार नष्ट हो गया। जमीन पर भी पाकिस्तानी हमलों को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की गोलीबारी में पाकिस्तान के 35-40 सैनिकों और अधिकारियों की मौत हो गई।
एयर टू सरफेस मिसाइल से बनाया निशाना
एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि हमने सावधानी से टारगेट तय किए और एयर टू सरफेस मिसाइल का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य था आतंकी ढांचे और आतंकी को खत्म करना था। यह हमने 7 मई को ही हासिल कर लिया। उसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और यूएवी से हमला किया। हमने आतंकी को हिट किया, वह नागरिक को कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 8 और 9 मई की रात को श्रीनगर से गुजरात के नलिया तक हमले किए गए, जिन्हें हमने विफल कर दिय। इसके साथ ही हमने केवल उनके मिलिट्री ढांचे को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि जब लाहौर से ड्रोन से हमला किया गया, तब पाकिस्तान ने यात्री विमान को उड़ने दिया। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने सबूतों के साथ बताया कि पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरगोधा , रहीमयार खान, चकलाला, सक्कर, भोलारी और जकोकाबाद एयर फील्ड को तबाह किया गया। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के कुछ लड़ाकू विमान हमने मार गिराए हैं।



