भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- अपने बयान पर संयम रखे, किसी भी दुस्साहस का परिणाम दर्दनाक होगा

Date:

नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत विरोधी बयान सुन रहे हैं, युद्ध भड़काने वाले, बयान देखे हैं। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बारबार भारत विरोधी बात कहना पाकिस्तानी नेतृत्व का तरीका है। पाकिस्तान को सलाह है कि वे अपने बयान पर संयम रखे, किसी भी दुस्साहस का परिणाम दर्दनाक होगा।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के इन बयानों को एक जानीपहचानी रणनीति करार दिया है, जिसका उद्देश्य भारतविरोधी माहौल बनाना और अपनी नाकामियों से सभी का ध्यान भटकाना है। उल्लेखनीय है हाल ही में इस्लामाबाद में एक समारोह के दौरान पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा था कि अगर आप हमारे पानी को रोकने की धमकी देंगे, तो पाकिस्तान से भी एक बूंद पानी नहीं छीन सकते हैं। अगर भारत कुछ ऐसा करने की कोशिश भी करेगा, तो उसे सबक सिखाया जाएगा। पाकिस्तान ने बारबार दावा किया है कि पाकिस्तान में पानी को बहने से रोकना युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।

लगातार जारी है भड़काऊ बयानों का सिलसिला

पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ लगातार भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से लेकर पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो तक ने भारतविरोधी बयान दिए है। उन्होंने सिंधु जल समझौते को निलंबित करने की तुलना सिंधु घाटी सभ्यता पर हमले से की और चेतावनी दी कि अगर हमें युद्ध के लिए मजबूर किया गया, तो पाकिस्तान भी पीछे नहीं हटेगा।

भारत-अमेरिका के संबंध म्यूचुअल रिस्पेक्ट पर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतअमेरिका के रिश्तों पर कहा कि हमारा मानना है कि ये साझेदारी म्यूचुअल रिस्पेक्ट के आधार पर आगे बढ़ती रहेगी। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हैं। ये रिश्ते पिछले कुछ सालों में इसका फैलाव बढ़ा है। इसी महीने एक रक्षा नीति टीम अमेरिका से आने वाली है। दोनों देशों में ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज अलास्का में इसी महीने होने वाली है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  ये महिला आरक्षण बिल है ही नहीं, ये भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ये बिल जब साल 2023 में इसी सदन में पास हो गया था, तो फिर अब तक क्यों लटका हुआ था। राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता हथियाना चाहती है। जातिगत जनगणना को दरकिनार कर ओबीसी समुदाय से बचने और उनके मुद्दों से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। सत्ता पक्ष देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से घबराया हुआ है। हार के डर से चुनावी व्यवस्था को फिर से ढालने की कोशिश की जा रही है। पीएम और मेरी पत्नी नहीं है राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई। राहुल गांधी ने कहा कि हम सबने अपने जीवन में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है। माँ, बहन, पत्नी से… पीएम और मेरी पत्नी नहीं है! मेरी बहन ने कल अपने भाषण के दौरान अमित शाह को भी हंसा दिया.. ये मुझे सीखना है। सब जानते हैं कि भारतीय समाज में ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय और महिलाओं के साथ कैसा भेदभाव किया गया? ये बिल जाति जनगणना को किनारे करने के लिए है। ओबीसी और दलित को कोई जगह नहीं देता राहुल गांधी ने कहा कि अपनी घटती ताकत के कारण आप देश के नक्शे को बदलना चाहते हैं। आपने असम, जम्मू कश्मीर में किया और अब देश में करने के लिए आपको संविधान संशोधन चाहिए। ये देश विरोधी है। हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। उद्योग-धंधे, निजी क्षेत्र, न्यायपालिका में दलित कहां हैं? आप ओबीसी और दलित को हिंदू कहते हैं, लेकिन उन्हें देश में कोई जगह नहीं देते। अपनी दादी इंदिरा गांधी का किया जिक्र राहुल गांधी ने कहा कि मुझे याद है, जब मैं छोटा था, मुझे अंधेरे से बहुत डर लगता था। हमारे यहां एक बड़ा कुत्ता था, जो मुझ पर और बहन(प्रियंका) पर अटैक किया करता था। हम रात में गार्डेन की ओर जाने से इस वजह से डरा करते थे। एक बार दादी को इसके बारे में पता चला। राहुल ने कहा कि जब एक बार मेरे पैरेंट्स डिनर पर गए हुए थे तो मेरी दादी उस गार्डन में ले गईं और मुझे वहां बंद कर दिया। मैं डर रहा था और पैर कांप रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा तुम किससे डर रहे हो? मैंने कहा कि दादी मैं सांप, कुत्तों से और बहुत चीजों से डर रहा हूं। उन्होंने मुझसे आकर कहा कि तुम इन सब चीजों से नहीं बल्कि अपने दिमाग से डर रहे हो। तुम जो सोच रहे हो उस कल्पना से डर रहे हो। तुम्हें अंधेरे से नहीं डरना चाहिए क्योंकि जो सच्चाई होती है प्राय: अंधकार में होती है। दादी ने कहा कि आपको लड़ना पड़ता है उस अंधकार से, ये वाकई में राजनीतिक लेसन था, जिसका एहसास मुझे आज हो रहा है।