हैदराबाद में नाबालिग से दरिंदगी: लापता छात्रा चेंगिचेरला के फ्लैट से बरामद, तीन आरोपी नामजद

Date:

हैदराबाद में नाबालिग से दरिंदगी: लापता छात्रा चेंगिचेरला के फ्लैट से बरामद, तीन आरोपी नामजद

हैदराबाद के नरसिंगी इलाके से लापता 16 वर्षीय स्कूली छात्रा को पुलिस ने चेंगिचेरला स्थित एक फ्लैट से बरामद किया है। आरोप है कि वहां दो नाबालिगों समेत तीन लोगों ने उसे जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता को रेस्क्यू किया।

मुख्य आरोपी 24 वर्षीय इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक नाबालिग आरोपी को किशोर गृह भेजा गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पीड़िता कक्षा 8 की छात्रा है और वह गिरफ्तार किए गए एक नाबालिग आरोपी को पहले से जानती थी, जो चारमीनार क्षेत्र में एक फुटवियर दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। दोनों की पहली मुलाकात 7 फरवरी को हुई थी और बाद में वे फोन पर संपर्क में रहे। 16 फरवरी को स्कूल के बाद छात्रा उससे मिलने मदीना इलाके गई थी।

पुलिस के अनुसार, बाद में दो अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए और छात्रा को चेंगिचेरला के एक खाली अपार्टमेंट में ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और चाकू की नोक पर शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। मेडिकल जांच में पीड़िता के निजी अंगों में चोटों की पुष्टि हुई है।

यह मामला तब सामने आया जब मंगलवार सुबह लड़की की मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। छात्रा अपनी नानी के साथ नरसिंगी की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी, जहां उसकी नानी केयरटेकर के रूप में कार्यरत हैं। वह सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी।

मां ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी आमतौर पर शाम 4 बजे तक घर लौट आती है। जब वह वापस नहीं आई, तो परिवार ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related