हरियाणा;बहुमत के मुद्दे पर विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है;सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर सरकार के बहुमत में ना होने को लेकर लोगों को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया है.अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर समाचार एजेंसी एएनआई से नायब सिंह सैनी ने कहा, ”राज्यपाल ने विपक्ष से कहा है कि वो अपने विधायकों के साइन करवा कर दें.”’सरकार ने एक महीने पहले बहुमत साबित किया. विपक्ष हर बार सरकार के अल्पमत में होने का दावा करता है और लोगों को गुमराह करने का काम करता है.
नायब सिंह सैनी ने कहा, कांग्रेस अब ख़त्म हो चुकी है. कांग्रेस पर लोगों का विश्वास नहीं है. लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है. कांग्रेस झूठ बोलती है कि बीजेपी संविधान ख़त्म कर देगी. राहुल गांधी आख़िर कैसे एक झटके में ग़रीबी ख़त्म कर देंगे.



