नेपाल में भूकंप के झटके, बिहार में भी कांपी धरती, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

Date:

नई दिल्ली। नेपाल में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र सिन्धुपाल्चोक जिले के भैरवकुंडा में था। यह जगह राजधानी काठमांडू से करीब 65 किमी पूर्व में है। भूकंप रात ढाई बजे के बाद आया। इसके झटके बिहार में भी महसूस किए गए। इस भूकंप में अभी तक किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

भूकंप नेपाल के सिंधुपालचोक जिले के भैरव कुंडा के आसपास सुबह करीब 2.35 बजे आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी, जबकि भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी तीव्रता 5.5 आंकी। 6.1 तीव्रता का भूकंप शक्तिशाली माना जाता है और इससे काफी क्षति हो सकती है। इस दौरान इमारतों में भी दरार पड़ सकती है।

नेपालल के साथ ही किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना और सीवान कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि लोग अपने घर में सो रहे थे। अचानक जमीन में कंपन महसूस हुई। ऊपर देखा तो पंखा भी डोल रहा था। वह फौरन अपने घर से बाहर निकल गए और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बाहर निकाला। हालांकि भूकंप के झटके 10 से 12 सेकेंड तक ही महसूस किए गए। पटना में भूकंप के कारण इमारतों और छत के पंखों के हिलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

पाकिस्तान में भी आया भूकंप

नेपाल के बाद पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके आए हैं। पाकिस्तान में भूकंप सुबह करीब 05.14 बजे आया। ये नेपाल के मुकाबले कम खतरनाक था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। इसका केंद्र पाकिस्तान में रहा। पाकिस्तान में भी किसी हानि की खबर भूकंप से नहीं है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...