दुबई एयर शो हादसा: हिमाचल के विंग कमांडर नमांश स्याल की शहीद के रूप में घर वापसी”,  वायुसेना ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ”

Date:

दुबई एयर शो हादसा: हिमाचल के विंग कमांडर नमांश स्याल की शहीद के रूप में घर वापसी”, वायुसेना ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ”

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले के रहने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल की शुक्रवार को दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान क्रैश में मौत हो गई थी।

कांगड़ा प्रशासन के मुताबिक नमांश स्याल का पार्थिव शरीर कोयंबटूर से लाया जा रहा है और रविवार दोपहर एक बजे तक कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। यहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पुश्तैनी गांव पटियालकट ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा।

दुबई एयर शो में क्रैश हुए तेजस विमान में शहीद हुए विंग कमांडर की हुई पहचान,  हिमाचल से था नाता | Wing Commander Namansh Syal who was martyred in the  Tejas crash

वहीं भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर विंग कमांडर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, “भारतीय वायु सेना विंग कमांडर नमांश स्याल की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक जताती है। दुबई एयर शो में तेजस विमान क्रैश में उनकी जान गई। वे एक समर्पित फाइटर पायलट और उत्कृष्ट प्रोफेशनल थे, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और कौशल से देश की सेवा की।”

वायुसेना ने आगे लिखा कि उनके अंतिम विदाई समारोह में यूएई अधिकारी, उनके साथी, मित्र और भारतीय दूतावास के अधिकारी शामिल हुए।

पोस्ट में कहा गया, “इस गहरे दुख की घड़ी में भारतीय वायुसेना उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनके साहस, समर्पण और सम्मान की विरासत को सलाम करती है। देश उनके योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद करेगा।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...