चीन पर मलेशिया में विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मलेशिया में चीन के साथ भारत के रिश्तों पर अहम बयान दिया है.उन्होंने कहा, हर देश अपने पड़ोसी के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है. लेकिन हर रिश्ते का एक आधार होता है. चीन के साथ हमारे रिश्ते कई वजहों से ख़राब हैं. इसमें हमारे बीच सीमा से जुड़ा विवाद भी शामिल है. लेकिन इसके बावजूद कई सालों में हमने एक मजबूत रिश्ता कायम किया है.

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि जब तक हम ये सीमा से जुड़े विवाद सुलझाते हैं तब तक हम सीमाओं पर भारी मात्रा में सैनिकों का जमावड़ा नहीं करेंगे. अस्सी के दशक में बनना शुरू हुई ये सहमति कई समझौतों में नज़र आई. इन समझौतों ने आपसी रिश्तों को स्थिरता प्रदान की. इसके आधार पर दूसरे क्षेत्रों में रिश्ते आगे बढ़े. व्यापार, निवेश और पर्यटन से लेकर दोनों तरफ के लोगों का आना जाना हुआ.
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य पूर्व संकट के बीच भारत की सक्रिय कूटनीति: ईरान, जर्मनी और दक्षिण कोरिया से विदेश मंत्री की अहम बातचीत
- विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने मिडिल ईस्ट के मुद्दे पर राज्यसभा में रखी बात, कहा-अर्मेनिया के रास्ते भारतीयों को ला रहे, क्रूड ऑयल पर सतर्क है भारत
- अमेरिका–ईरान परमाणु वार्ता में प्रगति, विदेश मंत्री अब्बास अरागची का बयान
- म्यूनिख में एस जयशंकर का दोटूक संदेश: रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता नहीं, फैसले भारत के हित में होंगे


