अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच राघव चड्ढा गायब 

Date:

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच राघव चड्ढा गायब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं.उस के बाद से ही आम आदमी पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता सड़कों पर हैं. वहीं मीडिया के सामने पार्टी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात रखने के लिए आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संदीप पाठक, गोपाल राय सहित अन्य नेता मोर्चा संभाले हुए दिख रहे हैं.ख़ुद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अब सामने हैं. इन सबके बीच अक्सर सीएम केजरीवाल के साथ दिखने वाले पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पूरे घटनाक्रम में बहुत मुखर नहीं दिख रहे हैं.

top leaders of india block will be arrested after arvind kejriwal says aap  - केजरीवाल के बाद इन नेताओं की गिरफ्तारी; नई थ्योरी के साथ राघव चड्ढा ने  बताए नाम, एनसीआर न्यूज

हालांकि, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं लेकिन पार्टी पर आए इस बड़े संकट के दौर में उनका राजधानी दिल्ली में न होना लोगों के मन में संदेह पैदा कर रहा है.

मीडिया रिपोर्टों में ये कहा जा रहा है कि राघव आँखों की सर्जरी के लिए लंदन में हैं. फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.आम आदमी पार्टी का मुखर चेहरा माने जाने वाले राघव चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल किए जा रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि अव्वल तो लोकसभा चुनाव के इतने नजदीक होने और फिर पार्टी के संयोजक की गिरफ्तारी जितने अहम मौकों पर राघव चड्ढा कहाँ हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...