राष्ट्रपति ने नागरिक विमानन में महिलाओं के भूमिका की तारीफ की

0
0
राष्ट्रपति ने नागरिक विमानन में महिलाओं के भूमिका की तारीफ की
राष्ट्रपति ने नागरिक विमानन में महिलाओं के भूमिका की तारीफ की

राष्ट्रपति ने नागरिक विमानन में महिलाओं के भूमिका की तारीफ की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में महिलाएं कई परिचालन और तकनीकी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रपति भवन में भारतीय विमानन क्षेत्र की सफल महिलाओं के एक समूह के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विमानन उद्योग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर भी जरूरी हैं,

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शिक्षा और उचित प्रशिक्षण के अलावा परिवार के सदस्यों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। वहीं राष्ट्रपति के कार्यालय की तरफ से जारी बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है, अक्सर देखा जाता है कि कई महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी परिवार से सहयोग न मिलने के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती हैं। उन्होंने सफल महिलाओं से अन्य महिलाओं के लिए मार्गदर्शक बनने और उन्हें अपना करियर चुनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति के अनुसार, भारत के नागरिकउड्डयन क्षेत्र में महिलाएं विभिन्न परिचालन और तकनीकी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here