दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा से हाईकोर्ट का इनकार, कहा-ऐसे जहरीले पानी में बीमार हो जाएंगे

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को यमुना नदी में छठ पूजा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा यमुना का पानी इतना गंदा है, अगर लोग उसमे घुसकर पूजा करेंगे तो बीमार पड़ जाएंगे। इसलिए हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते। यमुना नदी के किनारे पूजा करने की जगह अन्य घाटों और निर्धारित स्थानों पर पूजा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में प्रदूषण को देखते हुए छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा रखा है। प्रतिबंध हटाने के लिए पूर्वांचल नवनिर्माण संस्थान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बुधवार को कोर्ट ने इस पर विचार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हम ऐन वक्त पर कोई आदेश नहीं दे सकते। रातोंरात यमुना साफ नहीं हो सकती। यमुना का पानी इतना गंदा है। लोग उसमें घुसकर पूजा करेंगे तो बीमार हो जाएंगे।

यमुना में चारों ओर झाग

हर साल यमुना नदी को प्रदूषणमुक्त करने की बात होती है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। नदी में चारों ओर झाग ही झाग नजर आ रहा है। इसका कारण औद्योगिक कचरे का यमुना में आना है। पिछले कुछ वर्षों में इसी झाग भरे पानी में लोग छठ पूजा करते नजर आए थे। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे प्रदूषित पानी में नहाने से लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। जो लोग पहले से ही दमा, त्वचा आदि रोग से पीड़ित हैं, उनके लिए तो खतरा और भी बढ़ जाता है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद

बिहार की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब राज्य सरकार के श्रम संसाधन मंत्री और खजौली से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर कथित रूप से हमला किए जाने की खबर सामने आई।