इंडी गठबंधन के दो सहयोगी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच बढ़ रही है तकरार पश्चिम बंगाल में दोनों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति के आसार बनते नहीं दिख रहे वही लोकसभा में कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बहरमपुर लोकसभा सीट से अपने ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे दी है.
अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बहरामपुर में लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साथ सीट समझौते का विरोध किया
उन्होंने कहा,ममता कह रही हैं कि कांग्रेस बहरामपुर और मालदा में हार जाएगी. मैं खुली चुनौती देता हूं कि ममता बनर्जी यहां अपने किसी भी उम्मीदवार को खड़ा करें. अगर वह जीत जाता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.
उन्होंने कहा कि वे ममता बनर्जी को खुद बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं.



