डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर कांग्रेस का सवाल: “क्या पीएम मोदी सच छुपा रहे हैं?”

Date:

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर कांग्रेस का सवाल: “क्या पीएम मोदी सच छुपा रहे हैं?”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य संघर्ष को व्यापार वार्ता का हवाला देते हुए रुकवाया। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है।

मोदी-ट्रंप की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, जयराम रमेश ने दागे ये 7 सवाल  | Congress leader jairam ramesh questions to pm narendra modi meeting us  president donald trump

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर ट्रंप के कई बयानों को साझा करते हुए पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा डोनाल्ड भाई लगातार वही घटनाक्रम दोहरा रहे हैं कि कैसे उन्होंने चार दिनों के भारत-पाकिस्तान युद्ध को रुकवाया… उनके मित्र नरेंद्र मोदी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं और उनके दावों को अनदेखा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोलते?”

जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा,क्या राष्ट्रपति ट्रंप भी वही कर रहे हैं जो मोदी हमेशा करते हैं और बहुत अच्छे से करते हैं (यानी झूठ बोलना)? या वो 50% सच भी बोल रहे हैं?”

डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। मेरा मानना है कि यह एक परमाणु आपदा में बदल सकता था।” उन्होंने यह भी जोड़ा हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हों और संभावित रूप से परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हों।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related