कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने संसद में सरकार को घेरा, कहा-पहलगाम में एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को जमकर घेरा। वाड्रा ने कहा कि वहां पहलगाम के बैसरन घाटी में एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? देश जानना चाहता है उस दिन क्या हुआ था?

प्रियंका ने कहा कि 26 परिवार उजड़ गए। मरने वालों में 25 भारतीय थे। इस बीच जब प्रियंका गांधी को सत्ता पक्ष के सदस्यों ने टोका, पीछे से आवाज आयी हिंदू थे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज भी मैं शिव मंत्र पढ़कर आई हूं। प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा कि जब सरकार यह दावा कर रही थी कि कश्मीर में आतंकवाद कैसे कम हुआ है? सरकार पर हमला बोलते हुए गांधी ने कहा कि आप इतिहास की बात करते रहिए हम वर्तमान की बात करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि क्यों जिम्मेदारी तय नहीं हुई? गृहमंत्री ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया?

इनके लिए सबकुछ राजनीति है

प्रियंका ने कहा कि यह सरकार हमेशा सवालों से बचने की कोशिश करती है। इनमें देश के नागरिकों के प्रति कोई जवाबदेही का भाव नहीं है। सच तो यह है कि इनके दिल में जनता के लिए कोई जगह नहीं है। इनके लिए सब कुछ राजनीति है, प्रचार है। प्रियंका ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई थी तो पूरा देश एकजुट था। प्रधानमंत्री जी ने श्रेय लिया लेकिन सिर्फ श्रेय लेने से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है। देश के इतिहास में पहली बार हुआ जब जंग होते-होते रूक गई। और यह ऐलान भारतीय सेना या सरकार ने नहीं किया बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने की। प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान का विभाजन कर के दिखाया था।

मैं उनका दर्द समझती हूं

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने आज मेरी मां के आंसुओं के बारे में बात की। मैं इसका जवाब देना चाहती हूं। मेरी मां के आंसू तब बहे थे जब आतंकवादियों ने मेरे पिता को मार डाला था। आज, जब मैं उन 26 लोगों के बारे में बात करती हूं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं उनका दर्द समझती हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर साधा निशाना

लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि कल रक्षा मंत्री एक घंटे तक बोले, इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद, देश की रक्षा की बात कर ली और इतिहास का पाठ भी पढ़ा दिया। लेकिन एक बात छूट गई- यह हमला कैसे हुआ? कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने आज पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यों के बारे में बात की। उन्होंने मेरी मां के आंसुओं के बारे में भी बात की, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि सीज़फायर की घोषणा क्यों की गई?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...