मसूद अजहर को लेकर बिलावल भुट्टो का चौंकाने वाला दावा:

Date:

मसूद अजहर को लेकर बिलावल भुट्टो का चौंकाने वाला दावा: “अगर भारत बताए, तो पकड़ने को तैयार हैं”

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद को नहीं पता कि जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर कहां है।

Pakistan will also make fun of Bilawal Bhutto`s statement, said- `I don`t  know Masood Azhar`: बिलावल भुट्टो के बयान का पाकिस्तान भी उड़ाएगा मजाक,  कहा- `मुझे नहीं पता मसूद अजहर`

बिलावल ने कहा कि अगर भारत यह जानकारी देता है कि अजहर पाकिस्तानी धरती पर है, तो पाकिस्तान उसे गिरफ्तार करने में “खुशी महसूस करेगा”।

एक समाचार पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बिलावल भुट्टो ने कहा कि हाफिज सईद पाकिस्तान में स्वतंत्र नहीं हैं, जबकि मसूद अजहर अफगानिस्तान में हो सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की सरकार अंतरराष्ट्रीय दबाव और आतंकी गतिविधियों के मामलों में वैश्विक जांच का सामना कर रही है।

मसूद अजहर भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है। वह 2001 के संसद हमले, 26/11 मुंबई हमलों, 2016 पठानकोट हमला और 2019 पुलवामा हमले जैसी घटनाओं का साजिशकर्ता रहा है।
2019 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। अजहर को 1999 में IC-814 विमान अपहरण के बाद यात्रियों के बदले रिहा किया गया था।

भारत लंबे समय से मसूद अजहर और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को सौंपने की मांग करता रहा है, ताकि उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए सजा दी जा सके। भारत ने इस्लामाबाद को दोनों आतंकियों की मौजूदगी के कई सबूत भी सौंपे हैं, लेकिन पाकिस्तान अक्सर इन आरोपों को नकारता रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related