न ही कोई संविधान का ख़तरा है और न ही कोई आरक्षण को ख़तरा है; जीतन राम मांझी
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आरक्षण के मुद्देपर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, न ही कोई संविधान का ख़तरा है और न ही कोई आरक्षण का ख़तरा है, झूठा प्रचार करके विपक्ष ने राजनीतिक लाभ लिया है.उन्होंने कहा, जहां तक बेरोज़गारी का सवाल है, नरेंद्र मोदी लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग के माध्यम से बेरोज़गारी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. इससे बड़ा प्रयास कोई कर नहीं सकता है.मांझी मोदी सरकार में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री हैं.





