रोहिणी आचार्य ने दिया  पीएम मोदी को साथ चाय पीने का न्योता 

Date:

रोहिणी आचार्य ने दिया पीएम मोदी को साथ चाय पीने का न्योता

आरजेडी की नेता रोहिणी आचार्य ने कहा है कि वो पीएम मोदी से चाय पर चर्चा के दौरान दो करोड़ नौकरियों के वादे पर बात करना चाहती हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई से रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी के छपरा दौरे से जुड़े सवाल पर कहा, हम तो चाहते हैं कि अंकल जी आएं और मेरे साथ चाय पीएं.हम चर्चा करेंगे कि दो करोड़ लोगों को नौकरी कब दी जा रही है. बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा कब दिया जाएगा. हमारे लोगों के ख़ातों में 15-15 लाख रुपये कब आ रहे हैं. यहां पर एम्स कब खुल रहा है.

Lok Sabha Election 2024 रोहिणी आचार्य ने शुरू जनसंपर्क अभियान

रोहिणी आचार्य ने कहा, हम चाहते हैं पीएम मोदी मेरे लिए भी रोड शो करें. बीजेपी के नेताओं ने ही कहा है कि हम आदर्श बेटी हैं. बीजेपी के नेता ही बोलते हैं बेटी रोहिणी आचार्य जैसी होनी चाहिए.

‘बेटी के लिए वो आएं और प्रचार करें.’रोहिणी आचार्य को आरजेडी ने बिहार की सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने सारण लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को टिकट दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related