दीपावली के बाद बिहार चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे पीएम मोदी, 

Date:

दीपावली के बाद बिहार चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे पीएम मोदी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के बाद 23 अक्तूबर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री पूरे चुनाव के दौरान चार दिन बिहार को देंगे और हर दिन तीन-तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

Bihar Election 2025: PM Modi 23 अक्टूबर से करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार की  शुरुआत, बिहार के इन 12 जिलों में करेंगे रैली

सासाराम से आगाज

पीएम मोदी अपनी पहली जनसभा सासाराम में करेंगे। इसके बाद उसी दिन वे गया और भागलपुर में भी रैलियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान गठबंधन “मोदी–नीतीश 2025–2030” के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा।

आगे का प्रचार कार्यक्रम

भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 28 अक्तूबर को मिथिलांचल और पटना क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दिन वे दरभंगा, मुजफ्फरपुर, और पटना में जनसभाएं करेंगे।
इसके बाद तीन दिन के ब्रेक के बाद पीएम का तीसरा चरण 1 नवंबर को होगा, जिसमें वे पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, और छपरा में रैलियां करेंगे।
पहले चरण के मतदान से ठीक पहले 3 नवंबर को प्रधानमंत्री पश्चिम चंपारण, अररिया, और सहरसा में जनसभाएं करेंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, यदि आवश्यकता हुई तो पहले चरण के मतदान 11 नवंबर से पहले प्रधानमंत्री का एक और दौरा तय किया जा सकता है, हालांकि अभी तक 3 नवंबर तक के कार्यक्रम को ही अंतिम रूप दिया गया है।

प्रचार का फोकस: विकास, घुसपैठ और नारी सशक्तिकरण

प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों में विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाएंगे। वे केंद्र में राजग सरकार के आने के बाद बिहार में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करेंगे और सीमांचल समेत कुछ इलाकों में विदेशी घुसपैठ से उत्पन्न जनसांख्यिकीय बदलाव के खतरे पर भी चेतावनी देंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित 

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। करीब 18 घंटे तक बंद रहने के बाद पुणे-मुंबई मिसिंग लिंक कॉरिडोर को यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है।