फिर तमतमाए सीएम नीतीश कुमार, महिला विधायक को कह दिया-अरे तुम महिला हो, कुछ जानती हो…

Date:

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक तमतमा उठे। उन्होंने गुस्से में आकर राजद की महिला विधायक को कड़ी फटकार लगा दी। नए आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहीं राजद की विधायक रेखा पासवान को उन्होंने कहा, “अरे तुम महिला होकुछ जानती नहीं हो।इसके बाद विवाद और बढ़ गया।

बिहार विधानसभा में विपक्ष पर बिफरे नीतीश कुमार ने इसके बाद क्रेडिट लेते हुए कहा कि 2005 के बाद हमने ही महिलाओं को आगे बढ़ाया था। इसलिए वो आज इतना बोल पा रही हैं। उन्होंने सदन में कहा, ‘आप जानते हैं कि ये काम हम लोगों ने करवाया और जब आप लोगों के साथ थे तो ये सब लोगों ने सपोर्ट किया।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरक्षण को लेकर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। इसके बाद राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। सरकार की ओर से इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भी आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा, ‘आप लोग जो ऐसे ही बोलते रहते हैं, ये लोग भूल जाते हैं कि हमने इसको कितना ज्यादा किस तरह से आप लोगों को भी कहकर करवाया था। ये मेरी इच्छा थी और सब लोग एग्री किए थे। सुनिए, चुप रहिए। अगर बैठ करके सुनते तो पता चलता कि सचमुच आप कुछ चाहते हैं। अरे आप सुनिए ना, आप सुन क्यों नहीं रहे हैं? हम तो सुनाएंगे।

पूर्व सीएम भी बन चुके हैं निशाना

इसके बाद नवंबर, 2023 में सदन के अंदर नीतीश कुमार ने अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी को तूतड़ाक तक कर बैठे थे। जदयू के पुराने साथी के अलावा एनडीए और महागठबंधन में दोनों में सहयोगी रह चुके मांझी को उन्होंने कहा था कि ये मेरी मूर्खता की वजह से सीएम बना। मामला बिगड़ता देख विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार को रोका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 एयरलाइंस की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण विमान करीब चार घंटे तक हवा में ही फंसा रहा। दहशत के मारे यात्रियों के आंसू निकलने लगे। बताया जाता है कि फ्लाइट IC3401 रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी। इसे शाम 4.30 बजे हुबली पहुंचना था। जैसे ही विमान हुबली के पास पहुंचा, उसमें तकनीकी समस्या आ गई और पायलटों को लैंडिंग रोकनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए विमान को हवा में ही उड़ाया गया, ताकि सुरक्षित लैंडिंग की तैयारी की जा सके। करीब चार घंटे तक विमान मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इस दौरान यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। कई यात्री डर के कारण प्रार्थना करने लगे, जबकि कुछ लोग रोने लगे। काफी कोशिशों के बाद विमान को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। शाम करीब 7.30 बजे फ्लाइट ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। बताया जाता है कि विमान में 22 यात्री सवार थे।  विमान में बैठे कुछ यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बनाया है, जिसमें दिख रहा है कि यात्री डर के मारे कांप रहे थे। उनमें से कई लोग प्रार्थना कर रहे थे तो कई लोग रोने लगे थे।