बेंगलुरु विस्फोट : सीएम ने की घायलों से मुलाकात की,कहा-दोषियों को नहीं छोड़ेंगे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में शुक्रवार को हुए विस्फोट में घायलों से अस्पताल में मुलाकात की.सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड अस्पताल में उनसे मुलाकात की. घायलों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को हुए विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए थे.
सिद्धारमैया ने कहा है कि विस्फोट के दोषियों पर पक्की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच हो रही है और जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मामले को राजनीतिक रंग न दे. बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर कम तीव्रता वाले आईईडी विस्फोट में 9 लोग घायल हुए हैं. जिसमें एक महिला भी शामिल हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति, कृषि भूमि में नहीं हुई है कोई वृद्धि
- बिहार में पुलिस का कड़ा एक्शन: दिनदहाड़े हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, गोली लगने से घायल
- राजस्थान ;बालोतरा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 10 बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर
- ईरान का कड़ा रुख: शर्तें पूरी होने तक युद्ध जारी, सख्त जवाब की चेतावनी
- पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरोह का पर्दाफाश: दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार
- ईरान युद्ध का असर: पेंटागन का खुलासा—140 अमेरिकी सैनिक घायल, कई गंभीर



