4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे परिणाम

Date:

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरण में वोटिंग होगी। इसके साथ ही 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। ये भी दो चरण में 9 और 23 अप्रैल को होंगे। सभी चुनावों के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। उपचुनाव में गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की खाली सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात की चार सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग जिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव का ऐलान किया है, वहां विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में अलगअलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) के तहत प्रकाशित की जा चुकी हैं।

असम

सीटें: 126

अधिसूचना– 16 मार्च

नामांकन की आखिरी तारीख– 23 मार्च

नामांकन पत्रों की जांच– 24 मार्च

नाम वापसी की आखिरी तारीख– 26 मार्च

मतदान– 9 अप्रैल

नतीजे– 4 मई

पुडुचेरी

सीटें: 30

अधिसूचना– 16 मार्च

नामांकन की आखिरी तारीख– 23 मार्च

नामांकन पत्रों की जांच– 24 मार्च

नाम वापसी की आखिरी तारीख– 26 मार्च

मतदान– 9 अप्रैल

नतीजे– 4 मई

केरल

सीटें: 140

अधिसूचना– 16 मार्च

नामांकन की आखिरी तारीख– 23 मार्च

नामांकन पत्रों की जांच– 24 मार्च

नाम वापसी की आखिरी तारीख– 26 मार्च

मतदान– 9 अप्रैल

नतीजे– 4 मई

तमिलनाडु

सीटें: 234

अधिसूचना– 30 मार्च

नामांकन की आखिरी तारीख– 6 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच– 7 अप्रैल

नाम वापसी की आखिरी तारीख– 9 अप्रैल

मतदान– 23 अप्रैल

नतीजे– 4 मई

पश्चिम बंगाल

सीटें: 294

पहला चरण (152 सीटें)

अधिसूचना– 30 मार्च

नामांकन की आखिरी तारीख– 6 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच– 7 अप्रैल

नाम वापसी की आखिरी तारीख– 9 अप्रैल

मतदान– 23 अप्रैल

नतीजे– 4 मई

—–

दूसरा चरण (142 सीटें)

अधिसूचना– 2 अप्रैल

नामांकन की आखिरी तारीख– 9 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच– 10 अप्रैल

नाम वापसी की आखिरी तारीख– 13 अप्रैल

मतदान– 29 अप्रैल

नतीजे– 4 मई

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related