टी-20 वर्ल्ड कप: अफ़ग़ानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को हराया, न्यूज़ीलैंड बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान पापुआ न्यू गिनी को हरा कर दूसरे राउंड में पहुंच गया है.अफ़ग़ानिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के बाद न्यूज़ीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 19.5 ओवर महज 95 रनों पर समेट दिया था.





