सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार पर हावी रहा ट्रंप का टैरिफ, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों भारी गिरावट के साथ हुए बंद

Date:

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का असर लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंकों की गिरावट के साथ 80,599.91 अंकों पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 203.00 अंकों के नुकसान के साथ 24,565.35 अंकों पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 296.28 अंकों और निफ्टी 86.70 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

आज शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर में बढ़त दिखी, बाकी की 24 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयरों बढ़त दिखी, बाकी के 39 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 3.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि आज सनफार्मा के शेयर में सबसे ज्यादा 4.43 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। टाटा स्टील के शेयर 3.01 प्रतिशत, इंफोसिस 2.69 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.67 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.41 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.98 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.74 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.69 प्रतिशत, बीईएल 1.57 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.42 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.26 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.18 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.12 प्रतिशत, टीसीएस 1.07 प्रतिशत, एलएंडटी 1.06 प्रतिशत, एटरनल 1.02 प्रतिशत, टाइटन 1.02 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.97 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.80 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.68 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, एसबीआई 0.39 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत और पावरग्रिड के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोज हुए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related