सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 31 अंक नीचे, निफ्टी में 46 अंकों की गिरावट

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 3 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 31.46 अंकों की गिरावट के साथ 85,106.81 पर तथा एनएसई निफ्टी 46.20 अंकों की गिरावट के साथ 25,986.00 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स और निफ्टी की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान रहे बाकी की 37 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बीईएल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोज हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में आज आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर फायदे में रहे। इसके विपरित महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एटरनल, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे। मंगलवार को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स 503.63 अंकों (की गिरावट के साथ 85,138.27 अंकों पर और निफ्टी 143.55 अंकों के नुकसान के साथ 26,032.20 अंकों पर बंद हुआ था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...