मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 873 अंक और निफ्टी 24700 के नीचे हुआ बंद

Date:

मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट नजर आई है। शुरुआती बढ़त गंवाकर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़क गए। बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक या 1.06 प्रतिशत गिरकर 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 261.55 अंक या 1.05 प्रतिशत गिरकर 24,683.90 पर गया।

मंगलवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था लेकिन कुछ ही समय बाद ये लाल निशान में पहुंच गया। सुबह करीब 10.46 बजे बाजार एक बार फिर हरे निशान में आया था। बाद में बाजार में गिरावट आती गई। मंगलवार को एटरनल के शेयर 4.24 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.76 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.04 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.92 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.92 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.82 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.62 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.51 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.29 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.25 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.20 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.12 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.07 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.00 प्रतिशत, टाइटन 0.97 प्रतिशत, सनफार्मा 0.95 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.88 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related