बीएसएफ को समर्पित पहली फिल्म-ग्राउंड जीरो

Date:

बेचारासीरियल किसरइमरान हाशमी ! बहुत दिनों के बाद तो ग्राउंड जीरो फिल्म लगी,इसमें तो किसिंग सीन ही नहीं है! ऊपर से जब फिल्म लगी तब वह भी पहलगाम पर्यटक हमले के कारण नज़रअंदाज़ की जा रही है! यह फिल्म कश्मीर में हिंसा, 2001में संसद भवन पर हुए हमले और 2002 के अक्षरधाम मंदिर हमले के मास्टरमाइंड, जैशमोहम्मद के आतंकी गाजी बाबा को खत्म करने की कहानी है। यह पहली फिल्म है जिसमें बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (बीएसएफ) के जांबाज़ बहादुरों पर आधारित है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित। इसका क्लाइमेक्स ज़बरदस्त हैसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा आतंकवादी ठिकाने पर रात में की गई छापेमारी। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दूबे की मुख्य भूमिका निभाई है, जिन्हें इस ऑपरेशन के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।

Ground Zero Review: संसद हमले की इनसाइड स्टोरी, असली कहानी पर फिल्मी ड्रामा

फिल्म के कुछ डायलॉग वर्तमान में ज्यादा मौजूं हो गए हैं जैसेसिर्फ कश्मीर की ज़मीन हमारी है या वहां के लोग भी हमारे हैं?

पहरेदारी बहुत हो गई, अब प्रहार होगा।

आज रिस्क नहीं लेंगे, तो कल रिस्की हो जाएगा।

कश्मीर में वर्दी का मतलब यह है कि मारेंगे तो गाली खाएंगे, नहीं मारेंगे तो गोली।

यह बीएसएफ की अनसुनी वीरता को सम्मान देती है। इमरान हाशमी का अभिनय शानदार है। तेजस देवस्कर का संयमित निर्देशन, और कश्मीर की यथार्थवादी पृष्ठभूमि इसके आकर्षण हैं। लेकिन कमजोर पटकथा, घिसेपिटे ट्रॉप्स, और दृश्यों का दोहराव इसकी कमियां हैं। यह फिल्म राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिकों की कुर्बानी की याद दिलाती है।ग्राउंड जीरोपहली प्रमुख बॉलीवुड फिल्म है जो पूरी तरह बीएसएफ पर केंद्रित है। इससे पहले, भारतीय सेना और पुलिस पर आधारित फिल्में जैसेउरी: सर्जिकल स्ट्राइक‘, ‘बेबी‘, औरशेरशाहबन चुकी हैं, लेकिन बीएसएफ की कहानियां बड़े पर्दे पर अनदेखी रही हैं। बीएसएफ के जवानों और परिजनों के लिए यह अनिवार्य फिल्म है।

आम दर्शकों के लिए टालनीय !

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...