रामायण धारावाहिक के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में थे भर्ती

Date:

मुंबई। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण के निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। वे 84 साल के थे। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी और आज सुबह उनका निधन हो गया।

प्रेम सागर के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि रामायण टीवी सीरियल का स्वरूप देकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जनजन तक भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और शिक्षाओं को पहुंचाने वाले स्व. श्री रामानंद सागर जी के सुपुत्र और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रेम सागर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

प्रेम सागर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। सागर वर्ल्ड ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस दुखद खबर को शेयर किया। प्रेम सागर केवल एक दिग्गज निर्माता थे, बल्कि एक कुशल सिनेमैटोग्राफर भी थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में सागर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया। अपने पिता द्वारा स्थापित प्रोडक्शन कंपनी सागर आर्ट्स के तहत उनके काम ने कई प्रोजेक्ट्स को आकार दिया। प्रेम सागर ने पुणे के फिल्म भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से ट्रेनिंग ली थी। यहां से उन्होंने फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी की शिक्षा ली। प्रेम सागर ने विक्रम और बेताल का निर्देशन और इसे प्रोड्यूस किया था, जिसे हर उम्र के दर्शकों ने पसंद किया था। अलिफ लैला, काकभुषुंडी, रामायण और कामधेनु गौमाता. हम तेरे आशिक, बसेरा जैसे प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस किया। रामायण में भी उन्होंने अपने पिता का सहयोग किया था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...