कल्कि का बॉक्स ऑफिस पर लगातार कब्जा, हर हफ्ते हुई नोटों की बरसात, कई फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

Date:

इंदौर। प्रभास स्टारर फिल्मकल्कि 2898 एडीअपने यूनिक कॉन्सेप्ट को लेकर शुरू से चर्चा में बनी रही। इस मूवी के ट्रेंड में बने रहने के अनेकों कारण हैं। अमिताभ बच्चन केअश्वत्थामाकैरेक्टर ने लोगों को खासा प्रभावित किया। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया।कल्कि 2898 एडीसाइंस फिक्शन मायथोलॉजी फ्यूचरिस्टिक फिल्म है।

प्रभास का स्टारडमबाहुबलीफिल्म के बाद पैन इंडिया लेवल पर जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। इस मूवी ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। वहीं, अमिताभ और कमल हासन ने एक बार फिर अपने अभिनय से साबित किया है कि उम्र के इस पड़ाव में भी उनके दमखम और जुनून में कमी नहीं आई है।कल्किफिल्म को लेकर कई वजहें हैं, जो इसे देखने लायक बनाती हैं, जिसका प्रभाव इसके कलेक्शन में देखने को मिल रहा है।

नई फिल्मों के बाद भी कम नहीं हुआ क्रेज

हाल ही मेंसरफिराऔरइंडियन 2′ फिल्म रिलीज हुई। दक्षिण में इन दो मूवीज के जलवे के बावजूदकल्कि 2898 एडीफिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। यही वजह है कि सिर्फ डोमेस्टिक कलेक्शन में ही नहीं, वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म तगड़ा कलेक्शन कर रही है। फिल्म पर शुरुआत से नोटों की बरसात हो रही है।

कई फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी कल्कि फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।बजरंगी भाईजानऔरएनिमलका रिकॉर्ड तोड़ने के बाद कल्की की नजर अब शाह रुख खान कीजवानऔरपठानपर है। जवानने 1160 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं, ‘पठानका 1055 करोड़ का बिजनेस था। इन दो मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद कल्कि का निशानाबाहुबली 2′ होगी, जिसने 1788.06 करोड़ का कलेक्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...