साइना नेहवाल और कश्यप पारुपल्ली ने आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति कश्यप पारुपल्ली ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- यूपी में सियासी हलचल तेज: मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो पश्चिमी यूपी बनेगा अलग प्रदेश
- बीएमसी चुनाव में कांग्रेस का बड़ा फैसला: महाविकास अघाड़ी से अलग होकर अकेले मैदान में उतरेगी पार्टी
- प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक पार्टी को लेकर किया फ़ैसला
- पीएम मोदी बोले- सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति ज़रूरी
- सोच समझकर इस लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर लड़ने का फ़ैसला लिया;मल्लिकार्जुन खड़गे
- कश्मीर में दो अलग-अलग चरमपंथी हमले, सरपंच की मौत, दो पर्यटक घायल

इस बात की जानकारी साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा, “ज़िंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फ़ैसला किया है।”
साइना ने आगे लिखा, “मैं इन खूबसूरत यादों के लिए आभारी हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”
साइना और कश्यप ने साल 2018 में शादी की थी।



