ओलंपिक  पदक जीतना ध्येय ;खेल रखूंगी जारी ;दीपिका 

Date:

ओलंपिक पदक जीतना ध्येय ;खेल रखूंगी जारी ;दीपिका

भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा कि वह जब तक ओलंपिक में पदक नहीं जीत लेतीं, तब तक खेल को अलविदा नहीं कहेंगी। विश्व कप विजेता अनुभवी तीरंदाज दीपिका का मानना है कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में पोडियम पर पहुंचने में सफल रहेंगी। भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाजों में से एक दीपिका कुमारी पेरिस में अपने लगातार चौथे ओलंपिक में खेलने उतरीं।

पदक से चूकने के बाद दीपिका ने बोली बड़ी बात, कहा - 'ओलंपिक मेडल जीतकर ही  लूंगी संन्यास' - Paris Olympics 2024

दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद उन्होंने खेल में वापसी की। राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद उन्होंने अप्रैल में शंघाई विश्व कप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में वह प्रभावित नहीं कर सकीं। दीपिका ने कहा, निश्चित रूप से मैं भविष्य में और खेलना चाहती हूं और अपना खेल जारी रखूंगी। मैं ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं और जब तक मैं इसे हासिल नहीं कर लेती, तब तक मैं खेल नहीं छोड़ूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और मजबूती से वापसी करूंगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।