0:00
0:00 left
जिमनास्ट दीपा करमाकर ने लिया संन्यास
महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर ने संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि मैंने बहुत सोचने के बाद ये निर्णय लिया है.दीपा करमाकर ने कहा, मैं भले ही रिटायर हो रही हूं लेकिन जिम्नास्टिक से मेरा कनेक्शन कभी नहीं टूटेगा. मैं चाहती हूँ कि इस खेल को कुछ वापसी दे सकूं.
दीपा करमाकर ने कहा, मेरी आखिरी जीत एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप ताशकंद, एक टर्निंग पॉइंट था क्योंकि तब मुझे लगा कि मैं अपनी बॉडी को और पुश कर सकती हूँ, लेकिन कभी-कभी हमारी बॉडी हमें बताती है कि अब आराम का समय आ गया है, लेकिन दिल अभी भी नहीं मानता.
उन्होंने समर्थन के लिए त्रिपुरा सरकार, जिम्नास्टिक फेडरेशन और भारतीय खेल प्राधिकरण का धन्यवाद किया.गौरतलब है कि दीपा करमाकर रियो 2016 के ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनीं थीं.
👉 यह भी पढ़ें:
- तेजपुर: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार
- सेवानिवृत्त शिक्षिका ने सूझबूझ से बचाई जान, ‘मरने का नाटक’ कर हिस्ट्रीशीटर को दिया चकमा
- आप विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति से संन्यास लिया, विधायक पद से दिया इस्तीफ़ा
- निकोलस पूरन ने 29 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, लिखा भावुक संदेश
- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लिया टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में बनीं महामंडलेश्वर



