अमृतसर। अमृतसर के खंडवाला इलाके में शुक्रवार की देर रात धमाके से दहशत मच गई। बताया जाता है कि बाइक सवार दो युवकों ने ठाकुर द्वारा मंदिर के बाहर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस घटना में मंदिर की पहली मंजिल की दीवार, दरवाजे और शीशे टूट गए।
बताया जाता है कि अमृतसर में शुक्रवार रात करीब एक बजे ठाकुर द्वारा शेर शाह सूरी रोड पर दो बम धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों के अनुसार, धमाकों की आवाज दूर–दूर तक सुनी गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह हमला सुनियोजित था और इसमें आतंकवादी संगठनों की संलिप्तता हो सकती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Qatar Gas Plant Explosion: रास लाफान में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता, क्या दुनिया के सबसे बड़े LNG हब पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
- Uri Sector Blast: LoC पर अचानक गूंजा धमाका, ड्यूटी के दौरान दो जवान शहीद
- एक तेज धमाका, टूटी बोगी और कुछ सेकंड का फर्क… अगर उस वक्त वहां यात्री मौजूद होते तो तस्वीर कुछ और भी हो सकती थी
- Myanmar Blast: एक धमाका और 55 लाशें! क्या विद्रोही इलाके में छिपा है कोई बड़ा राज?
- बिहार में सियासी विस्फोट: आनंद मोहन के आरोपों से सत्ता गलियारों में मचा हड़कंप
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो आरोपी कुछ फेंकते दिख रहे हैं, जिसके बाद तेज धमाका होता है। धमाकों के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस संदिग्ध तत्वों की तलाश में जुट गई है, और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और विस्फोटक सामग्री के स्रोत की जांच कर रही है। खुफिया एजेंसियां भी मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



